Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:25 हजार का इनामिया अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Gonda News:25 हजार का इनामिया अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपए के इनामी मो. उस्मान उर्फ करिया पुत्र मो. शमीम उर्फ जम्बो निवासी ग्राम पाण्डेचौरा थाना कर्नलगंज को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सहयोगी उप निरीक्षण शिवशरण गौड़, आरक्षी गण अबरार खां, चरण सिंह व आशीष कुमार के सहयोग से बीती रात गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया। वह परसपुर थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि उसके विरुद्ध कर्नलगंज व परसपुर थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular