Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:समाज सेवा को समर्पित शिक्षिका ने बांटा कम्बल

Gonda News:समाज सेवा को समर्पित शिक्षिका ने बांटा कम्बल

संवाददाता

गोण्डा। पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य के अलावा समाज सेवा को भी विशेष रूप से समर्पित रुपईडीह विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मौहारी में तैनात आदर्श शिक्षक विभा चौधरी ने बुधवार को भीषण ठंड को देखते हुए गांव में जाकर जरूरतमंद व वृद्ध जनों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया। विभा ने विद्यालय में स्थापित कपड़ा बैंक में भी बच्चों के लिए स्वेटर और कपड़े रखे, जिसे आसपास के गांव का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आकर निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। हिन्दुस्तान डेली न्यूज से वार्ता के दौरान विभा चौधरी ने कहा कि शिक्षण कार्य के साथ ही वह जीव मात्र की सेवा को अपना परम सौभाग्य मानती हैं। अपने भरसक प्रयास तथा सीमित संसाधनों के बीच हर जरूरतमंद व्यक्ति की यथासंभव मदद करना उनका परम धर्म है। ऐसा करके उन्हें बेहद खुशी मिलती है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:समाज सेवा को समर्पित शिक्षिका ने बांटा कम्बल
RELATED ARTICLES

Most Popular