Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Gonda Capsule : पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Gonda News: गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के गोरथनिया गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। विवाहिता रोशनी ने पति राकेश मिश्रा उर्फ रमेश पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

सरयू में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद बरामद
Gonda News: करनैलगंज के कटरा घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में डूबे किशोर का शव शनिवार को 20 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। कौड़िया बाजार क्षेत्र के बेलवा भान निवासी किशन शुक्ल (14) श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में आया था और नहाने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूब गया। एनडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम ने खोजबीन के बाद शव बरामद किया। किशन कक्षा 9 का छात्र था और एनसीसी कैडेट भी था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और ग्रामीणों में भी शोक की लहर व्याप्त है।

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा
Gonda News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर ग्राम पंचायत के खटकहिया गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं और भारी मात्रा में लहन नष्ट कराया है। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के घर से दो भट्ठी, पांच हन्डा बर्तन और प्लास्टिक डिब्बे जब्त किए गए। हालांकि छापा पड़ते ही आरोपी चन्द्रपाल व छोटई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 8 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार!

छिरास में सेंधमारी, लाखों की चोरी से सनसनी
Gonda News: गोंडा जिले के रुपईडीह क्षेत्र स्थित छिरास गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर के पीछे सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण और 20 हजार नकद पार कर दिए। गृहस्वामिनी मंजू देवी ने बताया कि घटना के समय वह अपने बच्चों के साथ आंगन में सो रही थीं। चोरों ने चुपके से घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर झुमकी, बाला, अंगूठी, पाजेब, करधन सहित लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

योग दिवस पर गोंडा में प्रतियोगिताएं
Gonda News: गोंडा शहर के हारीपुर स्थित एक निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर आधारित यह आयोजन होगा, जिसमें निबंध लेखन, स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रविष्टियां अपलोड करनी होंगी। जिले स्तर पर चयन के बाद राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों की प्रविष्टियां भेजी जाएंगी। विभाग ने लोगों से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

भूमि विवाद में महिला से मारपीट
Gonda News: धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड निवासी एक महिला ने भूमि विवाद को लेकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता नसरीन ने बताया कि सकील, सुल्तान, शहजाद और विलाल खान ने उसे पीटा और बचाने आए उसके भाई सलीम को भी गंभीर चोटें पहुंचाईं। पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और महिला व उसके भाई का चिकित्सीय परीक्षण कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

किशोरी के साथ छेड़छाड़
Gonda News: वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बच्ची बकरी चराने गई किशोरी को गांव के एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने उसे अपने घर में बुला लिया और अश्लील हरकत की। किशोरी ने आरोपी को धक्का देकर वहां से भागने में सफल रही। घर पहुंचकर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी अपराध निरीक्षक राधेश्याम यादव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Israel Iran Conflict: 9 परमाणु वैज्ञानिक समेत 138 ईरानियों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular