Monday, September 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: बिना अनुमति कहीं भी नहीं रखी जा सकेंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Gonda News: बिना अनुमति कहीं भी नहीं रखी जा सकेंगी दुर्गा प्रतिमाएं

वीडियो पर्दा चलाने पर रहेगी सख्त पाबंदी

प्रेम नारायण मिश्र

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाने पर दुर्गा पूजा एंव दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की की बैठक का आयोजन उप जिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह व नवागत थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज भी उपस्थित थे। एसडीएम ने कहा कि सड़क के किनारे तथा चौराहों पर दुर्गा प्रतिमाएं नहीं रखी जा सकेंगी। निजी स्वामित्व वाली भूमि पर ही अधिकतम तीन फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमाएं ही पूजा पाण्डाल में स्थापित करने की अनुमति होगी। पूजा पाण्डाल में डीजे का प्रयोग निषेध है। विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। केवल एक छोटी गाड़ी पर विसर्जन होगा, जिस पर अधिकतम पांच लोग सवार हो सकेंगे। पाण्डाल में वीडियो पर्दा भी नहीं चलाया जाएगा। हर दुर्गा पाण्डाल में सैनिटाइजर, मास्क व हैण्डवाश का होना नितांत आवश्यक है। आप लोग शांति पूर्ण रुप से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा त्यौहार को शांति व भाईचारे के साथ मनाएं। कहीं पर कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल थानाध्यक्ष को सूचित करें। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने कहा कि आप लोग कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार दुर्गा पूजा का त्यौहार को मनाएं। कहीं भी नई मूर्ति रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा मान्य स्थानों पर ही दुर्गा प्रतिमाएं रखी जा सकेगी। बिना अनुमति कोई भी मूर्ति नहीं रखी जाएगी। दुर्गा प्रतिमा के पाण्डाल में दो रास्ते बनाए जाएंगे। एक पुरुष के लिए तथा दूसरा महिलाओं के लिए। साथ ही डीजे का प्रयोग नहीं होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदेव यादव, दधिबल यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

RELATED ARTICLES

Most Popular