Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : छापेमारी कर बालश्रम से मुक्त कराए गए 17 बाल...

Gonda News : छापेमारी कर बालश्रम से मुक्त कराए गए 17 बाल श्रमिक

संवाददाता

गोण्डा। श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को बालश्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जानकी नगर स्थित एक बेकरी की दुकान पर छापा मारकर 15 बाल किशोरों व गुरु नानक चौक स्थित एक होटल से दो बालकों को कार्य से मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया कि सभी बालकों, किशोरों का चिकित्सकीय परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी की संयुक्त टीम में टीआरपी (नया सवेरा) चंद्रेश यादव व शहाब अहमद, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से सब इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सब इंस्पेक्टर अवधेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जीतन प्रसाद यादव, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, महिला कांस्टेबल बबिता सिंह व चाइल्ड लाइन के आशीष मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा व जिला बाल संरक्षण इकाई से जितेंद्र मिश्रा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular