Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : घाघ ग्राम प्रधानों व सचिव पर कसेगा शिकंजा

Gonda News : घाघ ग्राम प्रधानों व सचिव पर कसेगा शिकंजा

संवाददाता

गोण्डा। जिले में मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को होने वाले पारिश्रामिक भुगतान में और बिना काम कराए जॉब कार्ड धारकों से सरकारी धन की बंदर-बांट करने वाले ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव अब जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं कि कुछ लोगों द्वारा मनेरगा जॉब कार्ड धारकों को उनके काम के बदले किए जाने वाले पारिश्रामिक भुगतान में जबरन हिस्सेदारी ली जा रही है। यही नहीं, फर्जी जॉब कार्ड यानी ऐसे लोग जो मनरेगा में काम नहीं करते हैं, परन्तु उनका जॉब कार्ड बना हुआ है और उनके नाम का मस्टर रोल जारी किया जाता है तथा भुगतान के समय ऐसे लोगो से प्रधान व सचिव द्वारा अगूंठा लगवाकर या साइन कराकर भुगतान की कुछ राशि देकर बाकी राशि हड़प ली जाती है। ऐसे सभी जॉब कार्डों का सत्यापन होगा और बिना काम किए ही जॉब कार्ड धारक को भुगतान करने वाले अथवा वास्तव में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों से अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक व मजदूरी छीनने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी इसके लिए ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही ऐसे लोग जिला प्रशासन की गिरफ्त में होगें।

Gonda News : घाघ ग्राम प्रधानों व सचिव पर कसेगा शिकंजा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular