Thursday, September 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान शुरू

Gonda News : अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान शुरू

संवाददाता

गोण्डा। शासन के निर्देशन में जिले में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है। डीएफओ आरके त्रिपाठी की अगुवाई अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें पण्डरीकृपाल रेंज के अन्तर्गत सिसउर अंदूपुर में स्थापित अली रजा की ई-लाटरी अवैध आरा मशीन को पण्डरी कृपाल रेंज द्वारा उखड़वाया गया। डीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है जिसके लिए सभी संबन्धित को शासन के निर्देशन में स्पष्ट व सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Gonda News : अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान शुरू

नवाबगंज से हमारे संवाददाता के अनुसार, वन क्षेत्राधिकारी टिकरी विनोद कुमार नायक ने एक दर्जन आरा मशीनों पर मारे छापे मौके पर सभी मशीने उखड़ी पाईगई, सभी आरा मशीनों के प्रबंधकों को दिया कड़ा दिशा निर्देश दिया। तरबगंज तहसील के नवाबगंज और वजीरगंज के एक दर्जन आरा मशीन केंद्रों पर वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने छापेमारी की मौके पर सभी आरा मशीनें बंद मिली पर विनोद कुमार नायक ने आराम मशीनों के प्रबंधकों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए बताया कि वन प्रभारी अधिकारी का दिशा निर्देश है कि शासन के मंशाअनु रूप काम करने में ही भलाई है अगर कोई भी आरा मशीन अवैध ढंग से चलते हुए पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा आरा मशीन चला रहे संचालकों के ऊपर मुकदमा दर्ज होगा, इस दौरान उन्होंने नवाबगंज और वजीरगंज थाना अध्यक्ष से मिलकर अपने क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के संचालन पर रोक लगाने और कड़ी निगरानी करने की दिशा निर्देश दिए! वन क्षेत्र प्राधिकारी ने सबसे पहले अगमपुर के मदनलाल पुत्र मुन्ना लाल के आरा मशीन पर छापेमारी की मौके पर आरा मशीन तो बंद मिली, पर मौजूद कर्मचारियों व लोगों को उन्होंने सख्त चेतावनी दी अगर बिना कागज के पूर्ति के बिना आरा मशीन संचालित की गई या लकड़ी की कटाई की गई तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें! इस दौरान लौव्वीरपुर, मीरपुर, नवाबगंज गिर्द, हतवा, अगमपुर सहित एक दर्जन स्थान पर वन विभाग ने छापेमारी किया! नायक ने छापेमारी के बाद बताया क्षेत्र के आरा मशीनों पर छापेमारी की गई है! मौके पर सभी आरा मशीनें बंद मिली, पर सभी के संचालकों को कड़ा दिशा निर्देश दिया गया है! कोई भी आरा मशीन संचालक गैर कानूनी काम नहीं करेगा! लकड़ी के कटान पाए जाने पर या किसी भी प्रकार शिकायत की जाने पर मुकदमा दर्ज करा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । छापेमारी में वन दरोगा अरुण कुमार तिवारी, इंद्रमणि सिंह, आशीष सिंह, आरके मौर्य, ओमप्रकाश सहित वन विभाग की टीम मौजूद रहे!

Gonda News : अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान शुरू

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular