Gonda News:सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया पूजा अर्चना

संदीप पाण्डेय

गोण्डा। नगर के इमिलिया गुरुदयाल में सोमवती अमावस्या पर आज सुबह अनेक महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ पति के दीर्घायु की कामना की। बता दें कि हिन्दू धर्म में प्राचीन परंपरा के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन महिलाएं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पति के दीर्घायु की कामना करती हैं। इसी क्रम में यहां सोमवार को सुबह सूर्य उदय के बाद महिलाओं ने पीपल वृक्ष और तुलसी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना समूह में एक साथ बैठकर किया। इसके बाद महिलाओं ने अपनी इच्छानुसार खाद्य व अन्य वस्तुओं से वृक्ष की परिक्रमा कर घर परिवार के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। गौरतलब है कि महिलाएं पति की आयु बढ़ाने के लिए यह व्रत रखकर पूजा करती हैं और पूजा करने के बाद ही अन्न ग्रहण करती हैं। इस दिन खाद्य चीजों का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है और यह अमावस्या हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। पीपल के वृक्ष में भगवान शिव का निवास मानकर महिलाएं इसकी पूजा करती हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!