Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम ने दिए FIR दर्ज कराने के आदेश

Gonda News:डीएम ने दिए FIR दर्ज कराने के आदेश

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने सीएमओ आँफिस के वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा चार्ज हस्तान्तरित न करने पर एफ़आईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि जिला अस्पताल में सीएमओ के अधीन कार्यरत वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार मिश्रा जो कि पूर्व में दिव्यांग पटल का कार्य देख रहे थे, के पटल का चार्ज कनिष्ठ सहायक राजकुमार को दिया गया था, परन्तु वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा पटल का चार्ज हस्तान्तरित न करने से दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूआईडी कार्ड जारी नहीं किया जा सका। सीएमओ द्वारा प्रकरण को डीएम के संज्ञान में लाया गया जिस पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार मिश्रा के विरूद्ध दिव्यांगों का अधिकार व हित प्रभावित करने की धारा में एफ़आईआर दर्ज कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। इसके साथ ही इस पटल के अभिलेखों के चार्ज हस्तांतरण की कार्यवाही सम्पादित करने हेतु नायब तहसीलदार मजिस्ट्रेट सदर इवेन्द्र कुमार को नामित कर दिया है।

यह भी पढें :कलेक्टर की हत्या कर फजल अली ने की थी बगावत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular