धोखाधड़ी करके गूंगी महिला के जमीन का हुआ था बैनामा, उपनिबन्धक की भूमिका की भी होगी जांच
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनता दर्शन में थाना कटरा बाजार ग्राम गण्डाही निवासिनी सुश्री संगीता देवी पुत्री स्व. सत्य नरायन के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम कर्नलगंज को जांच कर कार्यवाही करने तथा पुलिस अधीक्षक को मामले में आपराधिक कृत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि शिकायतकर्ता द्वारा डीएम को जनता दर्शन यह शिकायती पत्र दिया गया कि उसकी मां को विपक्षीगण द्वारा बहला-फुसलाकर तथा धोखाधड़ी करते हुए जमीन का बैनामा करा लिया गया है। प्रार्थिनी द्वारा बताया गया कि उनकी मां गूंगी है तथा बिना किसी प्रतिफल की अदायगी किए धोखे से बैनामा कराया गया है। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को प्रथम दृष्ट्या काफी गंभीर प्रकृति का मानते हुए एसडीएम कर्नलगंज को मामले की जांच कर प्रश्नगत भूखण्ड के बैनामा निष्पादन की कार्यवाही में उप निबन्धक की भूमिका के संदर्भ में भी परीक्षण करते हुए अपनी तथ्यात्मक आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने तथा जालसाजी करने वाले दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
