Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत

Gonda News:कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत

कुष्ठ सेवा केन्द्र पर उन्हें बांटा गया कम्बल, वर्तन व फल

किसान जमा न करने वाले दुकानदार किए जाएंगे बेदखल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव ने कमिश्नरी में तथा मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर आयुक्त सभागार में अपर आयुक्त केके सिंह व आरसी शर्मा, जेडीसी वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय तथा कलेक्ट्रेट में एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के बाद डीएम मार्कण्डेय शाही ने बहराइच रोड स्थित कुष्ठ सेवा केन्द्र पर कुष्ठ निवारण दिवस में बतौर मुख्य अतिथि कुष्ठ रोगियों को छुआछूत का व्यवहार न करने की शपथ दिलाई। पहली बार यहां पहुंचने पर संस्था के सचिव की तरफ से उन्हें गुलदस्ता भेंट करने का प्रयास किया गया, किन्तु उन्होंने वह गुलदस्ते लेकर दो वृद्ध कुष्ठ रोगियों को भेंट कर दिया। इस मौके पर उन्होंने करीब चार दर्जन कुष्ठ रोगियों को कम्बल, बर्तन, फल व मिठाई वितरित किया। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव नागेन्द्र सिंह ‘नीरू’ ने बताया कि जिलाधिकारी ने कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाने तथा उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह व नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना त्रिवेदी ने भी कुष्ठ रोगियों को जरूरी सामग्री का वितरण किया।

यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द

Gonda News:कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत

जिलाधिकारी ने परिसर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि अभियान चलाकर 10 दिन के अंदर बाउण्ड्री टू बाउण्ड्री साफ-सफाई करवा ली जाय। इसके किनारे सहजन और उन्नतिशील प्रजाति के केलों का रोपण किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर इसमें जिला उद्यान अधिकारी की भी मदद ली जा सकती है। कुष्ठ सेवा केन्द्र द्वारा संचालित तीन दर्जन दुकानों में से कुछ दुकानदारों द्वारा किराया जमा न करने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि सचिव से बकाए की सूची प्राप्त करके बकाया किराया तत्काल जमा करवाने की व्यवस्था करें अन्यथा की स्थिति में आबंटी से तत्काल दुकान खाली करवाकर किसी अन्य को दे दिया जाय। उन्होंने संस्था के व्यवस्थित संचालन के लिए हर संभव सहयोग के लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। इस मौके पर जिला कुष्ठ अधिकारी डा. मलिक आलमगीर, आनंद शरण वर्मा, लाल मणि द्विवेदी, राधेश्याम, अरविंद सक्सेना, विनोद यादव, नौमी लाल, बृजेश गौतम आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है, हमारे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाता है। बापू ने महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले के सेवाग्राम में कुष्ठ रोग से ग्रसित होने के कारण भर्ती प्रकाण्ड संस्कृत विद्वान परचुरे शास्त्री की सेवा की थी। इस मौके पर शासन और गैर सरकारी संगठन विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता हेतु गतिविधि करते हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular