Gonda : हादसे में नौ मजदूर जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर हुए एक हादसे में नौ मजदूर जख्मी हो गए। चार मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत छपिया-मसकनवा रेलवे स्टेशनों के मध्य मछमरवा गांव के पास डाउन ट्रैक पर आज मध्यान्ह नौ मजदूर छेदी, महेंद्र कुमार, दिनेश यादव, सत्यानंद, अंकित, हरिलाल, महेंद्र, विवेक और अमित रेल लाइन पर डिस्टेसिंग (मरम्मत) का कार्य कर रहे थे। 13 मीटर लम्बी रेल लाइन को बदलते समय अचानक यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के सहयोग से सभी घायलों को एम्बुलेंस से रेलवे चिकित्सालय लाया गया। सभी जख्मी मजदूर रेलवे के ग्रुप ‘डी’ के कर्मचारी (ट्रैक मैन) हैं। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डा. एसके मिश्रा ने बताया कि हादसे में जख्मी चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। एक मजदूर की स्थिति नाजुक है। अन्य मजदूरों को स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल अभियंता विनीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!