संवाददाता
गोंडा। नगर में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अनियमितता मिलने की शिकायतों के बीच सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व प्रभारी सीएमओ डा. टीपी जायसवाल की टीम ने शनिवार को जिले के आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। केन्द्रों पर कुछ न कुछ कमियां पाईं गईं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि किसी केन्द्र पर पंजीकरण प्रमाणपत्र चस्पा नहीं मिला, तो कहीं पर पीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों अनुरूप व्यवस्था नहीं पाई गई। प्रकरण में संबंधित केन्द्रों को नोटिस भेजा जाएगा। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अधिकारियों की टीम सबसे पहले दुखहरण नाथ मंदिर के सामने अवध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां न तो पंजीकरण प्रमाणपत्र चस्पा मिला और न ही ‘यहां भ्रूण व लिंग की जांच नहीं होती है’ का नोटिस बोर्ड लगा पाया गया, जबकि यह अनिवार्य रूप से लिखा जाना है। इसके अतिरिक्त टीम ने गुरुनानक चौक के पास स्थित मधु अल्ट्रासाउंड सेंटर, रमन अल्ट्रासाउण्ड, प्रकाश एक्सरे समेत आधा दर्जन केन्द्रों की जांच की। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया कि जिन केंद्रों पर खामियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी की जा रही है।

यह भी पढें : जिले में सकुशल संपन्न हुई बकरीद की नमाज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
