कांवड़ रूट पर बंद रहेंगीं शराब और मीट की सभी दुकानें
प्रादेशिक डेस्क
नोएडा। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने कांवड यात्रा के दौरान 14-26 जुलाई तक यात्रा के मार्ग में आने वाली मांस और शराब की सभी दुकानों को बंद कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इस बीच नोएडा पुलिस की ट्रैफिक पुलिस ने पूरा प्लान बना लिया है। कांवड़ यात्रा के मार्गों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को ईद और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की। इसके बाद त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की ’शरारत के प्रयास’ पर नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में जांच करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करने वाले जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाए। बैठक के बाद डीएम ने बाद बताया, ’पुलिस अधिकारियों और अन्य विभाग प्रमुखों के साथ हुई बैठक के दौरान, उन्हें जिले में परेशानी मुक्त कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है। मार्गों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, अधिकारी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और यात्रा के दौरान जिन मांस और शराब की दुकानों को बंद रखना है, उनकी पहचान करेंगे।’
यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
