Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : विदेशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Gda : विदेशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर से एक युवक को प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। कोतवाली नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शरेंदु पांडेय ने दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कक्ष के बाहर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक आशीष सिंह (28) के पास से तलाशी के दौरान एक विदेशी पिस्टल बरामद किया, जिस पर ‘मेड इन इटली’ तथा ‘ओनली फार आर्मी सप्लाई’ लिखा हुआ है। पुलिस युवक के खिलाफ स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अदालत के मुख्य प्रवेश द्वार पर जांच पड़ताल के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है, किंतु उनके द्वारा की गई लापरवाही के कारण एक युवक अवैध असलहा लेकर न्यायालय परिसर में प्रवेश कर गया। प्रकरण की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

यह भी पढें : दो लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक निलंबित

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular