Wednesday, July 15, 2026
Homeव्यापारBusiness News : वैश्विक बाजार से मिले संकेतों से घरेलू बाजार के...

Business News : वैश्विक बाजार से मिले संकेतों से घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले

मुम्बई (हि.स.)। वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत आज शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 270 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,877.56 के स्तर पर दिख रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 75.05 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,468 के स्तर पर नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular