तिरंगा यात्रा और त्रिशताब्दी समारोह की रूपरेखा तैयार
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा-जिलाध्यक्ष
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। भाजपा द्वारा आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय पर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आने वाले आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ‘पट्टू’ ने बताया कि पार्टी द्वारा 17 मई को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 4 बजे अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर गुरु नानक चौक तक जाएगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसके बाद एक विशेष बैठक का आयोजन होगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आगामी 21 मई से 31 मई 2025 तक ‘पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद गोंडा में कई जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढें: Hardoi Road Accident : 6 की दर्दनाक मौत
उन्होंने बताया कि भाजपा के स्मृति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण दौड़, विजयी प्रतिभागियों का सम्मान, ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन, घाटों की सफाई और नदी आरती, एनजीओ के माध्यम से स्मृति उत्सव, प्रदर्शनी और पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाजपा संगठन द्वारा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर भी विशेष महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारी की जा रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें संगठन की जड़ों को और मजबूत बनाना है। आगामी कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, जनसंपर्क और जनविश्वास का अवसर हैं। हम सबको मिलकर इन आयोजनों को जनभागीदारी से सफल बनाना है। रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी विभूतियों से प्रेरणा लेकर महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भाजपा निरंतर कार्य कर रही है। हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।
बैठक में भाजपा के जिला मंत्री विनय शर्मा, रणजीत श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जायसवाल, कार्यालय मंत्री संदीप पांडे और जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष द्विवेदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आने वाले कार्यक्रम न सिर्फ जनमानस को जोड़ने वाले होंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और समाज में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित करेंगे। पार्टी इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन तक पहुंच बनाने और जन समर्थन को और सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगी।

यह भी पढें: UP News : स्लीपर बस में भीषण आग, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com