Bahraich News : पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में उपजा ने दिया धरना

संवाददाता

बहराइच। बलिया में बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा द्वारा प्रदर्शन कर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। उपजा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में उपजा सदस्य शहीद स्मारक से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहीद स्मारक स्थल पर एकत्र पत्रकार साथियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलिया में पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाले पत्रकारों को ही फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया, जो पूरी तरह अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार को दबाने और सत्ता को बदनाम करने का भी कृत्य प्रतीक होता है। जिला महामंत्री महेश गुप्ता ने गिरफ्तार पत्रकार साथियों को तत्काल रिहा कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा पत्रकारों को फर्जी केस में फंसाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी, कृष्णा नन्द पाण्डेय सिप्पी, अब्दुल अजीज, मिहींपुरवा तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, नानपारा तहसील अध्यक्ष मनोज टेकड़ीवाल, महामंत्री दीपक श्रीवास्तव, नवाबगंज गंज अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, राजेश जोशी, मनोज कुमार तिवारी, मिथिलेश जायसवाल, रवि मिश्रा, मो.उस्मान, अशोक शर्मा, अमित गुप्ता, अमन शर्मा, आशुतोष सिंह, इरशाद हुसैन, महबूब अहमद, रईश अहमद, लवकुश वर्मा, अरविंद पाठक, राकेश मौर्य, योगेन्द्र मौर्य, मदन पोरवाल धर्मेंद्र सिंह, गिरीश कुमार त्रिपाठी, कृष्ण चन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के विरुद्ध FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!