Saturday, September 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:गोल्डेन कार्ड बनाने में फिसड्डी संस्था के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Bahraich News:गोल्डेन कार्ड बनाने में फिसड्डी संस्था के विरुद्ध होगी कार्रवाई

संवाददाता

बहराइच। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित ‘‘गोल्डेन कार्ड विहीन परिवारों’’ को शासन के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को गोल्डेन कार्ड/आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सी.एस.सी. ई-गवर्नेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड के स्टेट हेड को निर्देश दिया है कि आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने में रूचि न लेने वाले वी.एल.आई. की सी.एस.सी. आई.डी. बन्द करते हुए नये आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वी.एल.आई. का चयन कर सभी पात्र लोगों को गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद में संचालित समस्त सी.एस.सी. ई-गवर्नेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड बहराइच के माध्यम से वी.एल.ई. द्वारा बनाये गये आयुष्मान गोल्डेन कार्ड की उपलब्ध कराई गयी सूची के अवलोकन से पाया गया कि अधिकांश आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वी.एल.ई. द्वारा मात्र 01-05 तक ही आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये गये है। इस स्थिति पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सी.एस.सी. ई-गवर्नेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड के स्टेट हेड को निर्देश दिया है यदि सम्बन्धित वी.एल.ई. द्वारा एक सप्ताह के अन्दर गोल्डेन कार्ड बनाये जाने में अपेक्षित सुधार नहीं लाया जाता है तो ऐसे सभी वी.एल.आई. की सी.एस.सी. आई.डी. बन्द करते हुए नये आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वी.एल.आई. का चयन कर सभी पात्र लोगों को गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular