Saturday, June 14, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाअविवादित वरासत बना लेखपालों पर कार्रवाई का कारण

अविवादित वरासत बना लेखपालों पर कार्रवाई का कारण

नाराज डीएम ने अविवादित वरासत मामले में तीन लेखपालों को दिया परिनिन्दा प्रविष्टि

अविवादित वरासत के मामले लंबित रखना किसी को भी पड़ेगा भारी-जिलाधिकारी नेहा शर्मा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अविवादित वरासत के मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन लेखपालों के विरुद्ध मध्यावधि परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज कराने का आदेश दिया है। यह निर्णय शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध राजस्व प्रशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त विवरणों के अनुसार, अविवादित वरासत से संबंधित आवेदन पत्रों की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद उन्हें लंबित रखे जाने की पुष्टि पोर्टल पर दर्ज प्रविष्टियों से हुई। समीक्षा में पाया गया कि लेखपाल जय प्रकाश वर्मा (सिंहवापुर, तहसील सदर), केशव चरन लाल (सीर बनकट) तथा राज कुमार पाण्डेय (पकवान गांव, तहसील तरबगंज) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अविवादित वरासत के मामलों में अनुशंसित समयावधि में निस्तारण नहीं किया गया। ऐसा न करना स्पष्ट रूप से उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 33 का उल्लंघन है।

जिलाधिकारी ने कहा कि अविवादित वरासत के आवेदनपत्रों को अति संवेदनशील मानते हुए शासन और राजस्व परिषद द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण किया जाता है। ऐसे में किसी स्तर पर लापरवाही न केवल प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी है, बल्कि आम जनता की राजस्व संबंधी आवश्यकताओं के प्रति असंवेदनशीलता भी दर्शाती है। तीनों लेखपालों की निष्क्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (परिनिन्दा) दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढें: सिम्हाचलम मंदिर हादसाः दीवार ढही, 8 की मौत, 16 घायल

डीएम ने सम्बंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अविवादित वरासत के मामलों में दंडित लेखपालों को तत्काल उक्त आदेश की प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि संबंधित प्रविष्टि उनके सेवा अभिलेखों में दर्ज की जाए। इसके साथ ही तीन दिवस के भीतर तामीला रिपोर्ट सहित अनुपालन आख्या जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी और उपजिलाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सूचित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अविवादित वरासत जैसे सरल और विवादरहित मामलों में भी देरी की जाती रही, तो जिला प्रशासन को कड़ा निर्णय लेने में हिचक नहीं होगी। अविवादित वरासत के मामलों में हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह घटना जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

यह भी पढें: ICSE रिजल्ट में धमाकेदार सफलता ने बढ़ाया मान

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com


📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com

📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।

📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com


📣 महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान

आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!

मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!

हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।

हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।

कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।

कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular