भाजपा नेता व महिला के पक्ष में नगर कोतवाली पुलिस को लिखा पत्र
अश्लील वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ तत्काल दर्ज करें अभियोग-अमिताभ ठाकुर
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की कथित रूप से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के प्रकरण में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर भी कूद पड़े हैं। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजकर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए जाने की मांग की है।
नगर कोतवाली पुलिस को लिखे पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से संबंधित एक पुरुष और एक महिला के आपस में आलिंगन का सीसीटीवी वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। कथित रूप से यह अश्लील वीडियो गोंडा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप तथा एक महिला का बताया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह उस महिला को सहारा दे रहे थे क्योंकि उसे चक्कर आ रहा था। और अब महिला ने भी यही बयान दिया है कि उसे चक्कर आ रहा था, जिसे अध्यक्ष ने सहारा दिया। उन्होंने इसे राजनीतिक विद्वेषवश की गई कार्रवाई बताया है।

अमिताभ ठाकुर का कहना है कि कथित अश्लील वीडियो को लेकर संबंधित महिला की कही गई बात पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं दिखता है। इससे स्पष्ट है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर इस वीडियो को गलत उद्देश्य और गंदी मंशा से लीक किया। यह भी स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से संबंधित सीसीटीवी कोई न कोई अंदर का व्यक्ति ही लीक कर सकता है।
किसी कार्यालय के अंदर का सीसीटीवी वीडियो लीक किया जाना और उसे अश्लील वीडियो बताते हुए उसके आधार पर किसी भी पुरुष और महिला के चरित्र के ऊपर उंगली उठाना स्पष्ट अपराधिक कृत्य है। इस कृत्य में प्रथम दृष्टया भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ लोग शामिल दिखते हैं। यह संभव ही नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के मामले में कहीं बाहर से कोई वीडियो लीक करे।
यह भी पढें: ‘एक तिथि, एक त्योहार’ 2026 से UP में पंचांग क्रांति
अमिताभ ठाकुर के अनुसार, सत्ताधारी पार्टी के कार्यालय से ऐसा कृत्य किया जाना निश्चित रूप से अत्यंत गंभीर है। अतः इस गंभीर अपराधिक कृत्य के संबंध में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने की कृपा करें।
बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने इसे अश्लील वीडियो बताकर वायरल किया जाना विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उन्होंने महिला को पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।
बाद में जिलाध्यक्ष द्वारा बताए गए घटना क्रम को हूबहू प्रस्तुत करते हुए महिला ने छपिया थाने में अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि कथित रूप से अश्लील वीडियो में अध्यक्ष उसे लड़खड़ाने पर सहारा दे रहे हैं। हमारे बीच कोई गलत सम्बंध नहीं है। हम दोनों की छवि को खराब करने के लिए कथित रूप से एक अश्लील वीडियो वायरल किया गया है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष की कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

यह भी पढें: प्राइमरी स्कूलों को लेकर हाईकोर्ट का अभूतपूर्व फैसला
पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com