Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश500 रुपए के लिए कर दी बड़े भाई की हत्या

500 रुपए के लिए कर दी बड़े भाई की हत्या

मेरठ (हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव में 500 रुपए के विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोटकर हत्या कर दी। छोटा भाई शराब पीने के लिए अपने भाई से रुपए मांग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिठानी गांव निवासी मोनू पुत्र लखमीचंद पल्लेदारी का काम करता था। गुरुवार की रात मोनू अपने छोटे भाई रिंकू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उनके साथ पड़ोस के भी दो युवक थे। थोड़ी देर बाद शराब खरीद कर लाने के लिए रिंकू ने अपने मोनू से 500 रुपए मांगे। मोनू ने रात होने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया है। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच परिजनों ने बीच बचाव करा दिया और दोनों भाई सोने के लिए चले गए।

शुक्रवार को जब मोनू नहीं उठा तो परिजनों ने जाकर देखा कि वह चारपाई पर मरा पड़ा है। उसके गले में रस्सी के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दोपहर को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि पूछताछ में रिंकू ने अपने भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। रात में भाई की हत्या करने के बाद रिंकू ने उस पर कपड़ा ढक दिया। मृतक की पत्नी उसकी शराब पीने की लत के कारण छोड़कर चली गई थी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular