Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहुनरमंद युवाओं को मेले में बुलाकर दे रहे रोजगार : कपिलदेव अग्रवाल

हुनरमंद युवाओं को मेले में बुलाकर दे रहे रोजगार : कपिलदेव अग्रवाल

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के हुनरमंद युवाओं को प्रेरित कर मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत लगने वाले रोजगार मेले में बुला रहे हैं। मेले में आने वाले हुनरमंद युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार रोजगार दिलाया जा रहा है।

अलीगंज स्थित राजकींय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेला में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवाओं को बेरोजगारी से दूर करने के लिए उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इसके बाद तकनीकी रूप से व्यवस्थित युवा को रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी एवं नामी कम्पनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में मंडल स्तर से सैकड़ों छात्रों का आना हो रहा है। रोजगार मेला प्रत्येक माह लगाया जा रहा है और इसके लिए प्राइवेट कम्पनियों को आमंत्रित करते हैं। प्राइवेट कम्पनियां साक्षात्कार करने के बाद हुनरमंद युवाओं को रोजगार देती हैं। अच्छे वेतनमान पर बेरोजगार अपने पसंदीदा रोजगार को पाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से कौशल विकास के कार्यक्रम दिनरात हो रहे है। कौशल विकास के कार्यक्रमों में रोजगार मेला भी शामिल है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular