Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईकोर्ट बेंच को लेकर हड़ताल पर रहे पश्चिम उप्र के वकील

हाईकोर्ट बेंच को लेकर हड़ताल पर रहे पश्चिम उप्र के वकील

मेरठ (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिम उप्र के 22 जिलों में वकील हड़ताल पर रहे। हाईकोर्ट बेंच को लेकर वकीलों ने अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच पश्चिम उप्र में बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इसके बाद भी आज तक हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो पाई। हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनरतले बुधवार को पश्चिम उप्र के 22 जिलों के वकील कार्य से विरत रहे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी और संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। केंद्र और राज्य सरकार लगातार उनकी मांग की अनदेखी करती आ रही है। अब इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। आम जनता को भी इस आंदोलन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनवाने से ही हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होगी। प्रयागराज की पश्चिम उप्र की दूरी अधिक होने के कारण यहां के वादकारियों का आर्थिक शोषण तो होता ही है, उनका समय भी बरबाद होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular