Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंविधान यात्रा 26 नवम्बर को पहुंचेगी प्रयागराज

संविधान यात्रा 26 नवम्बर को पहुंचेगी प्रयागराज

– केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा को करेंगें सम्बोधित

प्रयागराज (हि.स.)। संविधान दिवस यात्रा 26 नवम्बर को प्रयागराज में लखनऊ से लगभग एक हजार चारपहिया वाहनों का काफिला प्रयागराज पहुंचेगा। जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें वीरांगना ऊदा देवी पासी की शहादत दिवस भी मनाया जाएगा। जनसभा को केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि मुख्य रूप से सम्बोधित करेगें।

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने पदाधिकारियों और कार्यकताओं संग संविधान दिवस यात्रा व वीरांगना ऊदा देवी पासी की शहादत दिवस मनाने की बैठक कर योजना बनाई। जिसमें 26 नवम्बर को प्रातः छह बजे लखनऊ से एक हजार चार पहिया वाहनों से संविधान यात्रा प्रयागराज पहुंचेगी। जिसको केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई लोग सम्बोधित करेंगे।

जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि जो लोग स्वैच्छिक रूप से इस यात्रा में अपने चार पहिया वाहनों के साथ सम्मिलित होना चाहते हैं, वह कार्यालय में अपने वाहन के साथ नामांकन करा ले। इस जनसभा में हजारों की संख्या मे पूरे काशी क्षेत्र से कार्यकर्ता जनमानस भी उपस्थित होगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular