हर घर तिरंगा अभियान की होर्डिंग से काटा था मुख्यमंत्री का फोटो, आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के होर्डिंग से मुख्यमंत्री का फोटो काटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम व भाजपा नेताओं द्वारा शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। इन होर्डिंगों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ कई दिग्गज नेताओं के फोटो थे। शुक्रवार की रात्रि करीब आधा दर्जन होर्डिंगों से किसी ने छेड़छाड़ कर दी। इन होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो काट दिए गए। कुछ होर्डिंग से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी फोटो काट दिये गये। शनिवार सुबह जानकारी के बाद भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। पुलिस ने तत्काल थाना उत्तर व दक्षिण में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। खुलासे के लिए 4 पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने मौके से सीसीटीवी फुटेज को एकत्रित किया, जिसमें एक व्यक्ति स्पष्ट रूप से पोस्टर क्षतिग्रस्त करते दिख रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना प्रभारी उत्तर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने मंगलवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त के दौरान गांधी पार्क से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित आरोपी मनीष पुत्र मुन्ना लाल निवासी सत्यनागर टापा कला थाना उत्तर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना कारित करना स्वीकार किया है।

कौशल

error: Content is protected !!