Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में प्यार का खुमार,नौ महीने में प्रेमी संग घर से भागीं...

हरदोई में प्यार का खुमार,नौ महीने में प्रेमी संग घर से भागीं 564 लड़कियां

हरदोई (हि.स.)लड़कियां प्यार की सतरंगी दुनिया को हकीकत में उतारने के लिए बाबुल की दहलीज लांघने से बिलकुल गुरेज नहीं कर रहीं। बीते नौ महीने में ही 564 लड़कियां ऐसा कर चुकी हैं। हालात को देखते हुए ऐसे मामलों में अब पुलिस डायरी मेंटेन करने लगी है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों के भागने के बाद उनके मां-बाप पुलिस और कचहरी के चक्कर लगाने लगते हैं। ऐसे हालात में पुलिस को भी इन लड़कियों की तलाश में शहर दर शहर की खाक छाननी पड़ती है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक बीते नौ महीने के अंदर घर छोड़ कर भागने वाली 564 लड़कियों में ज्यादातर नाबालिग हैं. पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या 14 साल से 17 साल के बीच का है। इन लड़कियों के परिजन थाने और कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले बेनीगंज थाने में

हरदोई में प्रेमी संग भागीं लड़कियों के दर्ज मामलों की बात करें तो जिले के हर थाने में इनकी संख्या बेशुमार है. पिछले 9 महीने में ही कुल 564 लड़कियां प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। इस वर्ष अरवल थाने में 15, बेहटा गोकुल थाने में 13, अतरौली थाने में 29, बेनीगंज थाने में 43, बघौली थाने में 34, बिलग्राम थाने में 26, हरियावां थाने में 10, कछौना में 27, कासिमपुर में 24, शहर कोतवाली में 37, देहात कोतवाली में 21, लोनार थाना में 26, माधौगंज में 30, मझिला थाने में 14, मल्लावां थाने में 23, पचदेवरा थाने में 7, शाहाबाद कोतवाली में 26, पाली थाने में 16, पिहानी कोतवाली में 28, साड़ी थाने में 22, संडीला कोतवाली में 25, सुरसा थाने में 20, टडियावां थाने में 26 और हरपालपुर कोतवाली में 24 मामले लड़कियों के घर छोड़ने के दर्ज किए गए।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular