Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन चौथे दिन भी जारी,स्वास्थ्य बिगड़ रहा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन चौथे दिन भी जारी,स्वास्थ्य बिगड़ रहा

वाराणसी (हि.स.)। ज्ञानवापी परिसर में अधिवक्ता कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने पर नाराज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। केदारघाट स्थित श्री विद्यामठ में अनशन रत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संतों का लगातार समर्थन भी मिल रहा है। भीषण गर्मी और उमस में अनशन का असर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सेहत पर भी दिखने लगा है। इसके बावजूद वे अपने संकल्प पर डटे हुए हैं ।

उनका कहना है कि जब तक आदि विश्वेश्वर की पूजा शुरू नहीं हो जाती है तब तक मैं अन्न और जल को हाथ नहीं लगाऊंगा। उधर,कमीशन कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए उनकी राग-भोग-पूजा-अर्चना की इजाजत देने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द की ओर से दायर प्रार्थना पत्र पर जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई होगी। गत सोमवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अनुतोष शर्मा की अदालत में हुई उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने उनके वकीलों का पक्ष सुनने के बाद प्रार्थना पत्र की प्रकृति और विषय वस्तु को दृष्टिगत रखते हुए जिला जज के समक्ष प्रार्थना पत्र पेश करने का आदेश दिया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular