Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, वीडियो वायरल

मेरठ में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, वीडियो वायरल

मेरठ(हि.स.)। बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। एक पक्ष ने ट्रैक्टर से दीवार गिरा दी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़खुर्द गांव में प्रह्लाद सिंह ने गांव में एक प्लॉट खरीदा है। गांव के ही जितेंद्र और सुबोध ने इसी प्लॉट का आधा भाग खरीदा है। प्लॉट के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रहृलाद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सुबोध की पिटाई कर दी।

इसके बाद सुबोध पक्ष के लोग भी प्लॉट पर बनी दीवार और अन्य निर्माण गिराने पहुंच गए। सुबोध ने ट्रैक्टर चलाकर निर्माण गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग भी की। कई लोगों ने इस संघर्ष का वीडियो बना लिया।

इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस संघर्ष में सुबोध समेत कई लोग घायल हो गए। इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस गांव में पहुंच गई और दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। मारपीट के शिकार लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular