Tuesday, May 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआईजी रेंज ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

आईजी रेंज ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्य नारायण ने मंगलवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने परिसर की साफ-सफाई, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा व अन्य कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया । प्रधान लिपिक शाखा में अभिलेखों के रखरखाव की सराहना करते हुए पुराने पत्रावलियों को रखने व उनका स्कैन कर हार्डडिस्क में सुरक्षित रखने के लिए खासतौर पर निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी जौनपुर,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular