सुलतानपुर(हि.स.)। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के आमकोल के पास कार पलटने से चालक समेत पांच लोग हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए । सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री अंबेडकर नगर जिले से सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के लिए आ रहे थे।
कार चालक गौरव पांडेय अंबेडकरनगर जिले के बुझावन तिवारी का पुरवा गांव निवासी है। वह कार से कटेहरी अहिनावा निवासी स्वाति पांडेय (33) वर्ष पत्नी अशोक पांडेय, अहिरौली थाना क्षेत्र के बुझावल निवासी सुधा पांडेय (42) वर्ष पत्नी श्याम नारायण पांडेय, कटेहरी रामबाबा निवासी श्रद्धा तिवारी (20) वर्ष पत्नी लव तिवारी अनु पांडेय(18) वर्ष को लेकर सोमवार को अंबेडकरनगर से सुलतानपुर जिला मुख्यालय आ रहा था। कार सवार सभी महिलाएं मुंबई में रहती हैं। आज सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से इन्हें मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ना था।
अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के आमकोल के पास कार पलटने से चालक समेत सभी लोग हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए । सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री अंबेडकर नगर जिले से सुलतानपुर रेलवे स्टेशन के लिए आ रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दयाशंकर
