Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेंट्रल स्टेशन पर गला रेतकर मां ने की मासूम की हत्या

सेंट्रल स्टेशन पर गला रेतकर मां ने की मासूम की हत्या

कानपुर (हि.स.)। मां का दिल तो ममतामयी होता है और वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है, लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन में इसके विपरीत देखने को मिला। प्लेटफार्म नंबर एक पर मां ने अपने एक साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। मासूम का कसूर यह रहा कि वह बीमार रहता था। जीआरपी ने हत्यारिन मां को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरुप से हरदोई जनपद की संडीला निवासी मंजू राठौर अपने एक साल के बीमार बच्चे सोनू राठौर के इलाज के लिए कानपुर आयी थी। सेंट्रल स्टेशन पर वह प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक आरपीएफ थाने और डिप्टी एसएस कार्यालय के बीच में मासूम की हत्या कर दी। उसने चाकू से मासूम के सिर को धड़ से अलग कर दिया और बच्चे के शव को कूड़ेदान में फेंक दिया। जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और हत्यारिन महिला को गिरफ्तार कर लियां जीआरपी प्रभारी आर के द्विवेदी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसके पति से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उसको गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular