Friday, April 17, 2026
Homeअन्यउप्र: अब भी तपिश बरकार, शनिवार को पूरब में बारिश के आसार

उप्र: अब भी तपिश बरकार, शनिवार को पूरब में बारिश के आसार

-पश्चिम में अभी बारिश की नहीं दिख रही संभावना

लखनऊ(हि.स.)। गर्म मौसम के बीच शनिवार को पूर्वी उप्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं 13 व 14 को पूर्वी उप्र के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि पश्चिमी उप्र में अब भी गर्मी बरकार रहेगी। शुक्रवार को 11 बजे ही प्रयागराज का तापमान जहां 35.6 डिग्री था, वहीं मेरठ का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ही हवा के कारण गर्मी से कुछ राहत रही। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान सबसे अधिक बांदा का 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केन्द्र से शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक गर्म बांदा जिला रहा, जहां का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज का 45.7 डिग्री सेल्सियस, सुलतानपुर का 44 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 44 डिग्री सेल्सियस, बस्ती का 44.5 डिग्री, लखनऊ का 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम नजीबाबाद का रिकार्ड किया गया, जहां का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। वहीं लखनऊ का 29.7 डिग्री, गोरखपुर का 26.2 डिग्री, वाराणसी का 29.2 डिग्री, मेरठ का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 13 व 14 जून को लखीमपुर-खिरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं 11 व 12 जून को सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया जिले में छिट-पुट बारिश का अनुमान है।

उपेन्द्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular