Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता की समस्याओं से रुबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता की समस्याओं से रुबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

– 750 लोगों की शिकायतों के निस्तारण का दिया आश्वासन

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दरबार में आए लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से निदान करने की कोशिश करें। जनता दर्शन में आने वाली शिकायतें लंबित न रहें बल्कि गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर उसकी समीक्षा करें। शिकायतकर्ताओं से उनकी संतुष्टि का स्तर भी जानें, ताकि बार-बार एक ही प्रकरण में उन्हें परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। सुबह आठ बजे से 08.30 बजे तक उन्होंने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एक-एक कर सभी कुर्सियों पर गए और आवेदन लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। लगभग 750 लोगों की शिकायतों का संज्ञान प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्री निवास एवं हिन्दू सेवाश्रम मिला कर लिया। जनता दर्शन में सीएम योगी ने आई दिव्यांग युवती का भी उत्साह बढ़ाया। भरोसा दिलाया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी। जनता दर्शन में मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविंद्र गौड, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीएम कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

आमोद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular