Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : युवक की गोली मारकर हत्या,गांव में फोर्स तैनात

सुलतानपुर : युवक की गोली मारकर हत्या,गांव में फोर्स तैनात

सुलतानपुर (हि.स.)। अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। 

अखण्डनगर-कादीपर सड़क मार्ग पर सोमवार की देर रात को रात घर लौट रहे पौधनरामपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पिंटू (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक को कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
हत्या की खबर को पाकर स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और कोतवाल को घेर लिया। लोग तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कई थानों की पुलिस को मौके पर पहुंची। गांव में फोर्स को तैनात कर दिय गया है। 
मृतक के बेटे आदर्श (14) ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने घर आकर धमकी दिया था कि वो अपने पिता को समझा ले वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने मंगलवार को बताया कि परिजनों की तहरीर पर  उसी  गांव के निवासी पंकज, धीरज व पिपरी निवासी रमेश वर्मा  के खिलाफ मुदकमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular