Friday, April 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसुभासपा कार्यालय को बम से उड़ाने के मामले में पुलिस खंगाल रही...

सुभासपा कार्यालय को बम से उड़ाने के मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में पार्क रोड स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले में हजरतगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस कार से आए संदिग्धों की तलाश के साथ ही सीसीटीवी खंगालते हुए प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय को बम से उड़ाने की शिकायत की थी। साथ ही उन्होंने कार्यालय का कार सवारों द्वारा रेकी किए जाने का आरोप भी लगाया है। इस प्रकरण में पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। जांच में पार्क रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। कार नंबर के आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। पार्टी कार्यालय की सुरक्षा के साथ आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने हजरतगंज थाना में शुक्रवार को दी तहरीर में बताया था कि दोपहर लगभग 12.25 बजे चार अज्ञात व्यक्ति पार्टी कार्यालय के फोटो खींच रहे थे। कार्यालय प्रभारी बाहर निकले तो सुना कि वह आपस में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के बारे में बात कर रहे थे। टोकने पर कार स्टार्ट कर भाग निकले। इस दौरान भी उन्होंने वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular