Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों में 76 स्वर्ण पदक...

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों में 76 स्वर्ण पदक वितरित

– राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रतिभा शाली छात्रों को सराहा

– छात्राओं को अधिक स्वर्ण पदक मिलने पर खुश दिखी

वाराणसी(हि.स.)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों में 76 स्वर्ण पदक वितरित किया गया। गांधी अध्ययन पीठ सभागार के मंच पर सर्वोच्च अंक पाने वाले 10 छात्रों को स्वर्णपदक दिया गया। समारोह की शुरूआत शैक्षणिक शिष्टयात्रा राष्ट्रगान से हुआ।

समारोह में मुख्य मंच से छात्राओं को अधिक स्वर्णपदक मिलने पर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल काफी खुश दिखी। स्नातक में बीकॉम की आंचल राय और स्नातकोत्तर में एमबीए की छात्रा निष्ठा द्विवेदी सर्वोच्च अंक हासिल कर ओवरऑल टॉपर रही। दोनों को राज्यपाल ने सराहा।

इनको मिले पदक

समारोह में स्नातक की मेधावी आंचल राय (दो मेडल), रूपा मौर्या, जागृति मिश्रा, अंजली विश्वकर्मा, दृष्टि दीक्षित व सुमन कुमारी, दिव्यांशी पांडेय, राहुल सिंह, दीक्षा शर्मा, जान्हवी खन्ना (दो मेडल), अर्पिता कुमारी, अभिषेक आनंद, तृप्ति सिंह, श्रेया जायसवाल, मोहम्मद अफजल, रश्मि शर्मा, अर्चना कुमारी को पदक मिला। इसी तरह स्नातकोत्तर के मेधावी निष्ठा द्विवेदी (तीन मेडल), सुनीता कुशवाहा (दो मेडल), नूर सबा, सिंटू सोनी, सौमी मंडल, रवि गौर, साकांक्षा प्रिया, खुशी श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, शशि मौर्या व रचना, शैलेश कुमार मिश्रा, युसरा नदीम, जुल्फा तबस्सुम व आकृति, सुष्मिता सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जया पटेल, नेहा गोयल, स्निग्धा परिहार, छाया देवी, शिवानी गुप्ता, सावन कुमार, शुभम जैन, रिशु कुमार गुप्ता (दो मेडल), सुधांशु शेखर मिश्रा, प्रज्ञा (दो मेडल), पूर्णिमा राय, नीरज कुमार, शबीना खातून (दो मेडल), आकांक्षा सिंह (दो मेडल), पुष्पलता मिश्रा, प्रतिमा सिंह, इंद्रजीत विश्वकर्मा, प्राची पाठक, प्रगति द्विवेदी, शिवांगी मिश्रा, भाव्या पांडेय, जमुना यादव, प्रज्ञा दुबे, श्रृंखला दुबे, काजल मिश्र (दो मेडल), पूनम भारती, तहनीयत अंसारी, प्रिया सिंह, प्रियंका सेठ को मेडल मिला। समारोह में दो उत्कृष्ट खिलाड़ी किक बाक्सिंग में मुस्कान बिजलानी व तीरंदाजी में सौरभ मौर्या को भी पदक दिया गया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular