Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सर्दी के साथ बढ़ा कोहरा, वाहनों की धीमी रही रफ्तार

 सर्दी के साथ बढ़ा कोहरा, वाहनों की धीमी रही रफ्तार

कानपुर (हि.स.)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कानपुर परिक्षेत्र में अब पूरी तरह से दिखने लगा है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से जहां हल्का तापमान बढ़ा तो वहीं शनिवार को सर्दी के साथ कोहरा इस कदर बढ़ गया कि वाहन सड़कों पर रेगने लगे। हाइवे पर विजिबिलिटी 10 मीटर ही रही जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर कानपुर में अब पूरी तरह से दिखने लगा है और हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम हो रहा है। इससे अब आगामी दिनों में शीतलहर इसी तरह चलती रहेगी और दिन में धूप निकलने से कोहरा भी कम नहीं होगा। अब तक जो तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा था वह भी नहीं होगा और रोजाना तापमान गिरता ही चला जाएगा। चार डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर कोल्ड डे की स्थिति आ जाएगी। इस स्थिति में जहां लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा तो वहीं फसलों में पाला लगने की संभावना बढ़ जाएगी।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular