Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय का लिया जायजा,...

सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय का लिया जायजा, हेबिटेट सेंटर सहित देंगे कई तोहफे

अलीगढ़ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर को अलीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कमिश्नरी पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे व जनप्रतिनिधियों से बात होनी है। इसके बाद हेबिटेट सेंटर सहित 406 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 3:45 बजे राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 38 वीं पीएसी वाहिनी पहुंचेंगे। कमिश्नरी में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री लाल डिग्गी स्थित हेबिटेट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह 200 लाभार्थियों से मुखातिब होंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित करेंगे। सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और रविवार को एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular