Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सीएम योगी ने बनाई यूपी की सशक्त पहचान : रविकिशन

 सीएम योगी ने बनाई यूपी की सशक्त पहचान : रविकिशन

गोरखपुर(हि.स.)। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 82 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नई और सशक्त पहचान बनाई है। यूपी में कई चीजें पहली बार हो रही हैं। बच्चे कैसे बेहतर पढ़ाई करें, कैसे सशक्त बनें, सीएम योगी का इस पर खास फोकस होता है।

उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी शिक्षा और अध्यात्म के संगम को समझ लें तो जीवन में कोई भी बाधा राह नहीं रोक सकती। यदि आप पढ़े हैं तो दुनिया में कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती। रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप आज देश डिजिटल हो रहा है। इसी राह पर आगे बढ़ते हुए सीएम योगी प्रदेश के बच्चों को लैपटॉप दे रहे हैं ताकि वे डिजिटल हों और अपग्रेड रहें। उन्होंने कहा कि आज सबकुछ हाईटेक हो रहा है। भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में है और इसमें विद्यार्थियों का बड़ा योगदान होगा। रविकिशन ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए एक कविता का पाठ भी किया।

कार्यक्रम को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान एवं गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल आदि उपस्थिति रहे।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular