Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशूटिंग में घायल महानायक अमिताभ बच्चन जल्द स्वस्थ हों : अखिलेश यादव

शूटिंग में घायल महानायक अमिताभ बच्चन जल्द स्वस्थ हों : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महानायक अमिताभ बच्चन के शूटिंग के दौरान दुर्घटना में घायल होने पर दुख जताया है। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के शूटिंग के दौरान दुर्घटना में घायल होने की सूचना अत्यंत दुःखद है। उनको आई चोट से जल्द ठीक और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व पुन: सक्रिय होने की कामना।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular