Friday, August 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसात घंटे में हुई 84 मिलीमीटर बरसात, शुक्रवार तक जारी रहेगा सिलसिला

सात घंटे में हुई 84 मिलीमीटर बरसात, शुक्रवार तक जारी रहेगा सिलसिला

– मंगलवार की रात डेढ़ बजे से शुरू हुई बरसात

गोरखपुर (हि.स.)। मानसूनी बरसात की गोरखपुर में जोरदार एंट्री हुई है। पिछले सात घंटे में जिले में 84 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। अभी रुक-रुक कर बरसात हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार तक झमाझम वर्षा होगी। बुधवार की सुबह हुई जोरदार वर्षा के चलते तापमान में भी भारी गिरावट आई है। सुबह का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन का भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग द्वारा सुबह 8:30 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे तक वर्षा की रीडिंग की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 बजे (पिछले 24 घंटे में) तक जिले में कुल 84 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है,जबकि मंगलवार की वर्षा सुबह 8:30 बजे के पहले हुई थी।

मंगलवार की रात डेढ़ बजे से अचानक झमाझम बरसा का सिलसिला शुरू हुआ। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि यह स्थिति अभी शुक्रवार तक बनी रहेगी। झमाझम वर्षा ने प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को भारी राहत दी है।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular