Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला बजट: योगी...

समाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला बजट: योगी आदित्यनाथ

आम बजट में अंत्योदय का विजन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला बजट है। योगी ने कहा कि प्रस्तुत आम बजट 2023-24 में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत श्विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनन्दन किया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular