Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी की ओर से प्रसपा को छह सीटें देने की पेशकश

समाजवादी पार्टी की ओर से प्रसपा को छह सीटें देने की पेशकश

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की प्रदेश कार्यालय पर मुलाकात हुई। दोनों पार्टी के अध्यक्षों की वार्ता में गठबंधन की 11 सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन बात नहीं बनी। समाजवादी पार्टी की ओर से छह सीटें देने की पेशकश की गयी।

दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं के मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक राय बनी है। दोनों पार्टी ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। सपा की ओर से प्रसपा को जो छह सीटें देने की पेशकश की गयी है, उसमें तीन सीटें जसवंतनगर, गुन्नौर, सिरसागंज पर मोहर भी लगा दी गयी है।

प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के दबाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश आजमगढ़, बरेली और लखनऊ की एक-एक सीट पर चर्चा आगे बढ़ी है। वहीं मथुरा, हरदोई, उन्नाव की एक-एक सीटों पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विचार नहीं किया गया है।

प्रसपा के शीर्ष नेताओं वाली सीटें भी अभी मिलनी मुश्किल लग रही है। ऐसे में शिवपाल यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव के चुनाव लड़ने की संभावना पर मोहर लग गयी है। गुन्नौर सीट से शिवपाल यादव स्वयं ही चुनाव लड़ सकते हैं। जसवंतनगर सीट पर शिवपाल अपने पुत्र आदित्य यादव को आगे बढ़ायेंगे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular