Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

प्रयागराज: फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

प्रयागराज(हि.स.)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्धईपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक युवक ने कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

धूमनगंज के कन्धईपुर मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र यादव 20वर्ष पुत्र मानिकचंद्र यादव तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह परिवार के सभी सदस्य प्राइवेट काम करते हैं। प्रतिदिन की भांति उसकी मां चिन्ता देवी समेत परिवार के सभी सदस्य अपने अपने काम पर चले गए। घर पर धर्मेन्द्र अकेला था। वह कमरे के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद उसकी घर पहुंची तो बेटे को देखते ही शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular