लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उप्र के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग
कमेटी में इसे अंतिम रूप दिया गया। जल्द ही इन नामों की सूची जारी हो सकती है। हालांकि बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तय है, जिसमें चार दर्जन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय होने की उम्मीद है।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। सपा का सुहेलदेव
भारतीय समाज पार्टी, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 32 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इनमें से 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को हो रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।
उपेन्द्र/दधिबल
