Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोडल अफसर की मौजूदगी में चला ऑक्सीजन प्लांट, जताया संतोष

नोडल अफसर की मौजूदगी में चला ऑक्सीजन प्लांट, जताया संतोष

– कोविड-19 से बचाव की तैयारियां जानने कुशीनगर पहुंचे पी गुरु प्रसाद

कुशीनगर (हि. स.)। शासन में सचिव व जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट चलवा उत्पादन देखा और कर्मचारियों से क्षमता, आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति, मरीज के बेड तक आपूर्ति आदि की जानकारी ली। व्यवस्था पर संतोष जताया।

जिले के दौरे पर आए नोडल अफसर ने कोविड-19 से बचाव की तैयारियों को प्राथमिकता में रखा है। इस क्रम में वह सपहा सीएचसी पर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के बाद अधिकारियों व चिकित्सकों को सभी प्रकार व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व आकस्मिक स्थिति के लिए हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया।

नोडल अफसर ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि यहां से ऑक्सीजन जिले के अन्य अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था तैयार रखें। ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए स्थाई रूप से कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने आईसीयू वार्ड,पीकू बेड,जनरल वार्ड,ओमिक्रोन वार्ड,एमरजेंसी वार्ड समेत अन्य सभी वार्डो का निरीक्षण किया। वार्ड में वेंटिलेटर न लगे होने पर सीएमओ को निर्देशित किया साथ ही आवश्यकता से अधिक कंसेंट्रेटर जानकारी होने पर अन्य आवश्यकता वाले अस्पतालों में भेजने को कहा।

अस्पताल में हो रहे कोविड टीकाकरण की जानकारी ली व ऑनलाइन पेंडिंग को तत्काल फीड करने को कहा। सब कुछ ठीक मिलने की बात कहते हुए संतोष जताया और प्रशासन के प्रयास को सराहा भी। इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया वरूण कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, प्रभारी अधीक्षक यूसुफ अली, डॉ आरिफ अली, अशोक कुमार, लेखपाल बृजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular