Sunday, April 19, 2026
Homeविधि एवं न्यायसमलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 13...

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 13 मार्च को सुनवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिए जाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर 13 मार्च को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं में से एक याचिकाकर्ता अभिजीत अय्यर मित्रा की याचिका को भी सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया।

6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं को सुनवाई के लिए अपने पास ट्रांसफर कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट अब सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा। कोर्ट ने केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

एक समलैंगिक जोड़े ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग की है। पिछले दस साल से एक साथ रहने वाले हैदराबाद के सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग की याचिका में कहा गया है कि समलैंगिक विवाह को भी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत लाया जाना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दोनों इससे संक्रमित हो गए। अब दोनों ने साथ रहने की नौवीं सालगिरह पर शादी करने का फैसला लिया है।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular