Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा विधायक के करीबी युवक को बदमाशों ने मारी गोली

 सपा विधायक के करीबी युवक को बदमाशों ने मारी गोली

जौनपुर (हि.स.)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी में सोमवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

जीयनपुर में रहने वाला शैलेश यादव पर बालू मंडी के पास मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर लाइन बाजार सहित आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। युवक को तीन गोलियाें में एक गोली बायी तरफ सीने, दूसरी हाथ तथा तीसरी गोली कमर में लगी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल युवक मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव का करीबी है। वारदात के पीछे बालू मंडी में वर्चस्व की जंग बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में चौकीदार अमर बहादुर यादव से पता चला है कि बालू मंडी में शैलेश यादव और मनीष आपस में बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार रजनीश यादव, जवंसा यादव, देवा यादव पहुंचे और शैलेश पर फायरिंग कर दी। घायल हालत में शैलेश को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular