Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश का मौन, स्वामी प्रसाद के बयान पर सहमति :...

 सपा अध्यक्ष अखिलेश का मौन, स्वामी प्रसाद के बयान पर सहमति : डॉ. संजय निषाद

– निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान काे दिखाई हरी झंडी

लखनऊ (हि.स.)। रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्या अधर्मी है। ऐसा कह कर उन्होंने भगवान श्री राम का अपमान किया है। स्वामी प्रसाद के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मौन, सहमति है। यह बातें निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कही।

उन्होंने सोमवार को लखनऊ स्थित आवास से पार्टी के सदस्यता अभियान का झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी भाजपा की सांसद है और उन्हें अपनी बेटी से इस्तीफा दिलाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री श्री निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निषादों का सम्मान बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट में पास हुए मछुआ कल्याण कोष के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व अन्य जवलंत मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए । पार्टी कार्यकर्ताओं के सदस्यता अभियान का एक रथ यहां से रवाना हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular